सम्भल/चन्दौसी (राकेश हर्ष वर्धन)। जायन्ट्स ग्रुप आॅफ वूमैन स्टार ने नगर के फुब्बारा चैक स्थित महेन्द्रा रेस्टोरेंट में अपना शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। जिसमें इंस्टालेशन अधिकारी रंजना शर्मा एडवोकेट ने शिखा शर्मा को अध्यक्ष, शालिनी सक्सैना को सचिव तथा सुधा शर्मा को कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करवाई।

ग्रुप के नये सदस्यों तथा कार्यकारिणी को भी शपथ ग्रहण करवाई गयी। बीच बीच में बच्चों की मनमांहक नृत्य प्रस्तुतियों ने प्रोग्राम को मनोरंजक बनाया।

इस अवसर पर स्पेशल कमेटी मेम्बर डा0 सुधा चैधरी, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण औतार गुप्ता तथा यूनिट डायरेक्टर रंजना शर्मा एडवोकेट अतिथिगण के रुप में उपस्थित रहे। ग्रुप की मेम्बर्स नीतू रस्तोगी, शोभा शर्मा, नीरु, मोनिका शर्मा, रागिनी सैनी, सुमन, विमलेश, शालिनी शर्मा, हेमलता आदि उपस्थित रहीं। विभिन्न ग्रुप्स की पदाध्किारियों ने उपस्थित होकर प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई। संचालन सोनिका गर्ग आदि ने किया।