सम्भल/चन्दौसी (राकेश हर्ष वर्धन)। रोटरी क्लब चन्दौसी पूर्वांचल के सदस्यों ने अपनी क्लब अध्यक्षा मंजुल कृष्णा के नेतृत्व में बुधवार की रात्रि नगर की सीतारोड स्थित साहू झुन्नीलाल की धर्मशाला में दीपोत्सव अत्यंत धूमधाम के साथ मनाया।

जिसका शुभारम्भ भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व पुष्प अर्पित कर किया गया। जिसके उपरान्त क्लब सदस्यों ने फूलों से सजी सुन्दर रंगोली को दीप प्रज्जवलित कर रोशन किया। क्लब सदस्यों के बच्चों द्वारा राधा कृष्ण के गीत पर मनोहारी नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया गया।

जिसे क्लब सदस्य अशोक अरोरा व सरिता अरोरा के पोती पोते अन्वी व अक्षर सहित क्लब सदस्यों के अन्य बच्चों ने अपने नयनाभिराम नृत्यों से आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम को भव्यता व रोचकता प्रदान की।

क्लब सदस्य अशोक अरोरा व सरिता अरोरा की पुत्रवधु पायल अरोरा ने सदन में उपस्थित सभी जनों को दीपावली से संबधित एक रोचक गेम खिलाया। जिसकें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

क्लब सदस्या निधि द्वारा भी ताश के पत्तों से मनोरंजक गेम खिलाकर सभी को आन्नदित किया गया। हाउजी का भी आयोजन क्लब की ओर से किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लकी डा था। जिसके 6 विजेताओं को क्लब सचिव दीप गोयल की ओर से चांदी के सिक्के उपहार में दिये गये। क्लब के सभी सदस्यों को क्लब की ओर से दीपावली पर उपहार प्रदन किये गये। कुछ अन्य उपहार भी क्लब द्वारा प्रदान किये गये।

सेल्फी प्वांइट पर सेल्फी तथा फोटो खिंचवाने का क्रेज भी क्लब सदस्यों में देखा गया। क्लब सदस्यों द्वारा जमकर आतिशबाजी भी की गयी। कार्यक्रम का संचालन पूनम गोयल ने किया। अंत में सामूहिक भोज के साथ देर रात कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा मंजुल कृष्णा, राजीव कृष्णा, अशोक अरोरा, सरिता अरोरा, पुनीत चैधरी, नमिता चैधरी, गुंजन चैधरी, सुधांशु चैधरी, अश्विनी सक्सैना, रागिनी सक्सैना, रुचि सक्सैना, डा0 अनुराग सक्सैना, विनीत अग्रवाल, मनोज सिंघल, नीरज चैधरी, रीना चैधरी, शालिनी अग्रवाल, दीप गोयल, सुबोध गुप्ता, पूनम गोयल, संजीव गुप्ता, डा0 चन्द्रकान्ता सिंघल, एकता अग्रवाल, वीरेश अग्रवाल, डा0 रमेश, हरीश अग्रवाल, संजय गुप्ता, गिर्राज किशोर आदि उपस्थित रहे।